रुड़की के एक निजी होटल में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश प्रभारी रोहिताश बसोया पहुंचे। कार्यक्रम में उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान पार्टी को और मजबूत करते हुए एक दर्जन से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
मंच से बोलते हुए रोहिताश बसोया ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर जनता के बीच काम करें।
वहीं, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी ने भी कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों की समस्याएं भी प्रदेश प्रभारी के सामने रखीं, जिस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी कार्यकर्ता की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।













