
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में आज दोपहर करीब 3:00 बजे अपनी दुकान में बैठे निखिल शर्मा नाम के एक व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों के द्वारा दिनदहाड़े गोली मार दी गई है। जिस कारण निखिल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यापारी को गोली मारने की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।
बता दे की निखिल शर्मा नाम के एक व्यापारी आज दोपहर के समय अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे और तमंचा निकाल लिया। तमंचा देखकर निखिल शर्मा सावधान हो गए और एक व्यक्ति को पकड़कर अपने आगे कर दिया लेकिन फिर भी बदमाशों के द्वारा निखिल शर्मा को गोली मार दी गई। जिस कारण निखिल शर्मा घायल हो गए है। जिसके बाद बदमाश फरार होने में कामयाब हो जाते है। गोली मारने की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है की बाइक पर सवार होकर दो बदमाश दुकान के बाहर आते है और तमंचा निकाल लेते है। तमंचा देखकर निखिल शर्मा सावधान हो जाते हैं और एक व्यक्ति को आगे कर गोली से बचने का प्रयास करते है। लेकिन निखिल शर्मा को फिर भी गोली लग जाती है। सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ सेकेंड तक निखिल शर्मा गोली लगने के बाद भी खड़े हुए नजर आ रहे है। लेकिन कुछ सेकेंड बाद ही निखिल शर्मा नीचे गिर जाते है। तभी एक व्यक्ति निखिल शर्मा को उठाने का प्रयास करता है। जिसके बाद निखिल शर्मा को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी ली गई है। साथ ही पुलिस एक द्वारा सीसीटीवी कैमरों के जरिए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।