रुड़की कोतवाली क्षेत्र में स्थित लाल कुर्ती बाजार के पास बुधवार की रात दो जंगली हाथी घुस आए है। शहर में जंगली हाथियों के घूमने से दहशत का माहौल बना हुआ है। रुड़की शहर में जंगली हाथी के आने की यह पहली घटना बताई जा रही है। हाथियों की दहशत के चलते लाल कुर्ती बाजार भी जल्द बंद करना पड़ा है। इसके साथ ही सेना के जवान, पुलिस और वन विभाग के साथ स्थानीय लोग भी देर रात तक पहरा देते हुए नजर आए है।
बता दे की जंगल से दो हाथी भटक कर रुड़की शहर में घुस आए है। रुड़की शहर में जंगली हाथियों की घुसने की यह पहली घटना बताई जा रही है। इससे पहले कभी ऐसा सुनने को नहीं मिला है कि रुड़की शहर में या आसपास जंगली हाथी टहलते हुए नजर आए हो। शहर में जंगली हाथी दिखाई देने के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। लाल कुर्ती बाजार भी बुधवार की रात जल्द बंद करना पड़ा है। इसके साथ ही रुड़की से लंढौरा जाने वाली रोड भी बंद करनी पड़ी है। जंगली हाथियों के दिखाई देने के बाद सेना के जवान,पुलिसकर्मी और वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय लोग भी पहरा देने में लगे हुए है। हालांकि हाथियों के द्वारा कोई बड़ा नुकसान नहीं किया गया है। वन विभाग की टीम के द्वारा दोनों जंगली हाथियों को जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया जा रहा है।