
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रांगड़वाला गांव में शुक्रवार की रात घसीटा नाम के एक व्यक्ति का अपने पुत्र सन्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की घसीटा ने अपने 35 वर्षीय पुत्र सन्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। जिसके बाद आरोपी पिता मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है।
बता दे की शुक्रवार की रात घसीटा नाम के एक व्यक्ति का किसी बात को लेकर अपने पुत्र सन्नी के साथ विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद घसीटा के द्वारा अपने पुत्र सन्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। जिसके बाद आरोपी पिता मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है। सूचना मिलते ही शुक्रवार की रात करीब 10:00 बजे रुड़की सीओ नरेंद्र पंत भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घटना की जानकारी जुटाई है। जिसके बाद पुलिस ने सन्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के द्वारा अब आरोपी पिता की तलाश की जा रही है