रुड़की की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कंकर खाता गांव में साहब सिंह नाम के एक व्यक्ति के घर में देर रात एक खतरनाक मगरमच्छ घुस गया। परिवार के लोग सोए हुए थे। हलचल की आवाज सुनकर साहब सिंह जाग गए। जिन्होंने मगरमच्छ के हमला करने से पहले ही मगरमच्छ को देख लिया। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर आज सुबह दूर गंगा नदी में छोड़ दिया है।
बता दे कि रोजाना की तरह साहब सिंह नाम के व्यक्ति का परिवार अपने घर में सो गया था। देर रात एक मगरमच्छ साहब सिंह के घर में घुस गया। हलचल की आवाज सुनकर साहब सिंह जाग गए। मगरमच्छ इससे पहले परिवार के किसी व्यक्ति पर हमला करता साहब सिंह ने मगरमच्छ को देख लिया। जिसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद जाल बिछाकर खतरनाक मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई और आज सुबह दूर गंगा नदी में मगरमच्छ को सुरक्षित छोड़ दिया गया है









