
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में सोलानी नदी के पुल के पास चारा चरने गई एक गाय सोलानी नदी के रेत में अचानक ही फंस गई। गाय ने रेत से निकलने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो पाई है। जिसके बाद आसपास के लोगों ने गाय को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया और घंटो की मेहनत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
बता दे की पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात के चलते सोलानी नदी में भी पानी आ गया है। हालांकि अभी पानी का स्तर काफी कम है। आज एक गाय सोलानी नदी के पास चारा चर रही थी। तभी अचानक एक गाय रेत में फंस गई। जिसके बाद गाय ने निकालने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। जिसके बाद आसपास के लोगों की मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा गाय को बचाने के लिए अभियान चलाया गया है। इस अभियान के चलते करीब 3 घंटे की मेहनत के बाद आसपास के लोगों के द्वारा गाय को रेत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर जमा भीड़ के द्वारा गाय को बाहर निकालने का वीडियो भी बनाया गया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया की गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।