
रुड़की की लक्सर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की लक्सर रोड पर स्थित सोलानी नदी की दलदल में गुरुवार को एक नीलगाय अचानक ही फस गई। नीलगाय ने नदी की दलदल से निकलने का काफी प्रयास किया। लेकिन नीलगाय को सफलता नहीं मिल पाई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने वन विभाग को नीलगाय के फंसने की सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने नील गाय को बचाने के लिए अभियान चलाया। जिसके चलते वन विभाग के जांबाज सरदार गुरजंट सिंह के द्वारा अपनी जान पर खेल कर कई घंटे की मेहनत के बाद नीलगाय को नदी की दलदल से जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। साथ ही उसकी जान बचा ली गई है। नीलगाय की जान बचाने के आसपास से गुजर रहे लोगों के द्वारा वीडियो बनाए गए है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए है।
बता दे की जंगल से भटक कर एक नीलगाय सोलानी नदी की दलदल में फस गई थी। आसपास से गुजर रहे लोगों ने नीलगाय के दलदल में फंसने की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन मंगाई गई। जिसके बाद वन विभाग के जांबाज कर्मचारी सरदार गुरजंट सिंह जेसीबी मशीन की मदद से नदी की दलदल में उतरे और नीलगाय को रस्सी से बांध दिया। जिसके बाद कड़ी मेहनत से नीलगाय को नदी की दलदल से सुरक्षित सैलानी नदी के पुल पर निकाल लिया गया है और उसकी जान बचा ली गई है। आसपास से गुजर रहे लोगों के द्वारा इस रेस्क्यू ऑपरेशन के वीडियो बनाए गए जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है की जेसीबी मशीन के जरिए वन विभाग के कर्मचारी सरदार गुरजंट सिंह अपनी जान पर खेल कर नदी में उतर रहे हैं और नदी की दलदल में उतरकर नीलगाय को रस्सी से बाँध रहे है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रस्सी से बाँधने के बाद जेसीबी मशीन से नीलगाय को नदी की दलदल से पुल पर निकाल लिया जाता है और उसकी जान बचा ली जाती है। वन विभाग के अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने आज शुक्रवार को बातचीत में बताया कि कई घंटे की मेहनत के बाद नीलगाय की जान बचा ली गई है। जिसके बाद नीलगाय को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।