वोरुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में पनियाला गांव के पास हाईवे पर आज सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर ने एक ट्रैक्टर बोगी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी अकबर नाम के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि उसका साथी शब्बीर घायल हो गया है।
बता दे की जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी अकबर ट्रैक्टर बोगी में ईंट लेकर पनियाला गांव के पास हाईवे से गुजर रहा था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर बोगी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की अकबर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी शब्बीर घायल हो गया है। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही पुलिस के द्वारा अकबर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। जहां पर आज शनिवार को करीब 12:00 बजे अकबर के परिजन भी पहुंच गए है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।








