उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रूड़की पहुंचे, जहां जीवनदीप आश्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया। सीएम धामी अपनी पत्नी गीता धामी के साथ आश्रम परिसर पहुंचे और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए हवन–पूजन में शामिल हुए।
इसी दौरान स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी सभागार के लोकार्पण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, जिसे लेकर आश्रम में मौजूद संतों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
सबसे खास—
मुख्यमंत्री धामी यहाँ 1100 बाल कन्याओं के पूजन और पाँच कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। पूरे आश्रम परिसर में धार्मिक माहौल, मंत्रोच्चार और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद हैं, जिन्होंने तालियों और नारों के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत किया।









