रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में लिबर हेडी गांव से कुछ दूर गंगनहर के पास सड़क किनारे एक गड्ढे में आज सोमवार को करीब 2:00 बजे बेफिक्र होकर एक खतरनाक अजगर आराम करता हुआ नजर आया है। अजगर को गड्ढे में आराम करता हुआ देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों की मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद लोग खतरनाक अजगर को गड्ढे में देखकर डरते तो रहे है लेकिन खतरनाक अजगर की वीडियो भी बनाते रहे है। यह वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
बता दे की लिबर हेडी गांव से कुछ दूरी पर गंगनहर किनारे से गुजर रहे कुछ लोग किसी काम से रुके थे। तभी उन्हें सड़क किनारे एक गहरा गड्ढा दिखाई दिया। लोगों ने गड्ढे में देखा तो एक खतरनाक अजगर गड्ढे में बेफिक्र होकर आराम करता हुआ नजर आया है। जिसके बाद गड्ढे में अजगर दिखाई देने की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैल गई। जिसके बाद आसपास से गुजर रहे लोगो की मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद लोग अजगर को देखकर डरते तो रहे है लेकिन खतरनाक अजगर की वीडियो भी बनाते रहे है। लोगो के द्वारा बनाई गई विडियो आज सोशल मिडिया पर वायरल हो गई है। अजगर की अनुमानित लंबाई करीब 15 फीट बताई गई है। आसपास के लोगों ने वन विभाग को अजगर दिखाई देने की शिकायत भी की है। वन विभाग की टीम के द्वारा अब इस खतरनाक अजगर को पकड़ने की तैयारी की जा रही है।









