रुड़की में मछली मोहल्ला से लेकर रामपुर रोड तक गुरुवार को लगने वाले अवैध पीठ बाजार पर आज नगर निगम की टीम के द्वारा कार्यवाही की गई है। जिसके चलते इस अवैध पीठ बाजार को बंद करा दिया गया है। इस अवैध पीठ बाजार के कारण रामपुर रोड पर पूरे दिन जाम लगा रहता था। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इस अवैध पीठ बाजार के कारण आसपास के हालात ऐसे हो गए थे कि यहां पर कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती थी। जिसमें बहुत से लोगों की जान भी जा सकती थी। लेकिन समय रहते आज नगर निगम की टीम ने इस अवैध पीठ बाजार को बंद करा दिया है।
बता दे की रामपुर रोड पर लगने वाले विवादित अवैध पीठ बाजार को आज सुबह नगर निगम की टीम ने बंद करा दिया था। लेकिन अवैध रूप से इस बाजार को चलाने वाले लोगों के हौसले इतने बुलंद थे की बाजार को बंद कराने के बाद उन्होंने दबंगई दिखाते हुए फिर से बाजार लगवा दिया था। जिसकी सूचना नगर निगम की टीम को मिली थी। जिसके बाद आज
गुरुवार नगर निगम की टीम फिर से इस अवैध पीठ बाजार में पहुंची। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने कार्यवाही करते हुए इस अवैध पीठ बाजार को बंद करा दिया है। इसके साथ ही अवैध पीठ बाजार में दुकान लगाने वाले कई दुकानदारों के चालान भी काटे गए है। `
इस अवैध पीठ बाजार में जबरदस्त भीड़ आती है। लेकिन पीठ बाजार अवैध होने के कारण यहाँ पर सुरक्षा को लेकर कोई सुविधा नहीं मिल पा रही थी। यहाँ के हालात ऐसे हो चुके थे
कि कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती थी। जिसमें बहुत से लोगों की जान भी जा सकती थी। लेकिन समय रहते नगर निगम रूडकी के सहायक नगर अधिकारी एसपी गुप्ता और सहायक नगर अधिकारी शिवानी के नेतृत्व में आज इस अवैध पीठ बाजार पर कार्यवाही करते हुए इसे बंद करा दिया गया है। हालांकि इस दौरान नगर निगम की टीम का कुछ लोगों के द्वारा विरोध भी किया गया है। लेकिन कार्यवाही जारी रही है। सहायक नगर अधिकारी एस पी गुप्ता ने बातचीत में बताया की यहाँ पर कभी भी बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। जिस कारण इस अवैध पीठ बाजार को बंद करा दिया गया है। नगर निगम रूडकी की इस कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा है।









