रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पुरकाजी निवासी निवासी शहजाद नाम के एक व्यक्ति ने अपनी बहन के रिश्तेदारों पर बहन की भूमि धोखाधड़ी से अपने नाम करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनकी बहन की नंद के लड़के ने उनके पति के साथ धोखाधड़ी करते हुए भूमि अपने नाम करा ली है। इसके साथ ही किसी भी तरह की कोई रकम बहन के पति को नहीं दी गई है। पीड़ित ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है।
बता दे की पुरकाजी निवासी शहजाद अपनी बहन और अपने जीजा के साथ आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसान नेता संजय चौधरी के साथ रुड़की कोतवाली पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। शहजाद का आरोप है कि उनकी बहन की शादी पिरान कलियर में हुई थी। आरोप है कि उनकी बहन के पति 2012 से मानसिक रूप से बीमार चल रहे है। आरोप है कि उनके रिश्तेदार बहन का लड़का था दवा दिलाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। जिन्होंने धोखा धड़ी करते हुए उनकी भूमि अपने नाम कर ली है। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन पुलिस की जांच से वह संतुष्ट नहीं हो पाए है। जिसके बाद उन्होंने जांच रुड़की कोतवाली ट्रांसफर कराई है। जिसके चलते आज वह रुड़की कोतवाली पहुंचे थे। जहां पर पुलिस ने उन्हें इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे है।









