रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र आवास विकास कॉलोनी में आज बुधवार की शाम करीब 7:00 बजे एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे बाइक सवार दो शराबी मनचलों को लोगों ने पकड़ लिया है। जिसके बाद दोनों शराबी मनचलों की जमकर धुनाई की गई है। जिसके चलते दोनों शराबी युवको का शराब के साथ आशिकी का भी भूत उतर गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शराबी मनचलो को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे की आवास विकास कॉलोनी में आज एक महिला अपने पति के साथ किसी काम से जा रही थी। तभी बुलेट बाइक पर सवार दो युवको के द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ की गई है। महिला ने विरोध किया तो शराब के नशे में दोनों बाइक सवार युवक दबंगई दिखाने लगे। महिला के द्वारा शोर मचाया गया। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा दोनों शराबी युवकों को पकड़ लिया गया है। जिसके बाद दोनों की जमकर धुनाई की गई है और शराब के साथ आशिकी का भी भूत उतार दिया गया है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शराबी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों शराबी मनचलो को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर कर ले गई है। इस दौरान मौके पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा रही है।













