रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सुनहरा रोड पर स्थित आशा नर्सिंग होम और कैलाश अस्पताल नाम के दो निजी अस्पतालों के गैंग के बीच मंगलवार की रात अस्पताल से मरीज उठाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हो गई। कुछ ही देर में मामला इतना बड़ा की दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया है। इस खूनी संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए है। खूनी संघर्ष कि यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर जानलेवा हमला करते हुए नजर आ रहे है। पुलिस अब दोनों पक्षों पर कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है।
बता दे की सुनहरा रोड पर आशा नर्सिंग होम और कैलाश अस्पताल नाम के दो निजी अस्पताल स्थित है। आरोप है कि एक अस्पताल के कर्मचारियों के द्वारा दूसरे अस्पताल से एक मरीज उपचार के लिए उठाया गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया है। खूनी संघर्ष की यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक गली में दोनों निजी अस्पतालों के कर्मचारी एक दूसरे पर जानलेवा हमला करते हुए नजर आ रहे है। जिसके चलते दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसा रहे है। इसके साथ ही दूसरा वीडियो एक निजी अस्पताल का बताया गया है। जिसमें दोनों अस्पतालों के कर्मचारी लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमला करते हुए नजर आ रहे है। एक हमलावर तो अस्पताल की कुर्सी उठाकर ही दूसरे पक्ष के लोगों पर करने का प्रयास करता हुआ नजर आ रहा है। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्राधिकारी रुड़की नरेंद्र पंत ने आज बुधवार को बातचीत में बताया कि दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों पक्षों पर कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है।









