रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बीनारसी गांव में श्री संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान आज जबरदस्त बवाल देखने को मिला है। शोभायात्रा के दौरान दलित समाज के दो पक्षों के बीच आपस में ही खूनी संघर्ष हो गया है। जिसके चलते जमकर पत्थर किया गया है और फायरिंग हुई है। इस बवाल के दौरान दो व्यक्ति की मौत भी हो गई है। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। पथराव का किसी व्यक्ति के द्वारा अपने घर की छत से एक वीडियो भी बनाया गया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की श्री संत रविदास जयंती के अवसर पर आज बनारसी गांव में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान दलित समाज के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा किसी तरह मामला शांत कर दिया गया। शोभायात्रा खत्म होने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा की दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर जमकर पत्थर किया गया है। हालात इतने बिगड़ गए की फायरिंग भी की गई। इसी दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। जबकि तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मामला शांत कराया गया। इस बवाल के दौरान किसी के द्वारा अपनी छत से एक वीडियो भी बनाया गया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग अपनी छत पर खड़े होकर पथराव करते हुए साफ नजर आ रहे है। जबकि एक गली में कुछ लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है। इसके साथ ही दो महिलाएं भी आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रही है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बातचीत में बताया कि फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।












