सोहलपुर रोड से आ रहा ट्रोला और अनियंत्रित होकर गेहूं के खेत में गिर गया ट्रोला बजरी खनन से लदा हुआ भारी ट्रोला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गेहूं के खेत में पलट गया। हादसा उस समय हुआ, दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रोले का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिससे वह सड़क से फिसलकर खेत में जा पलटा। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोहलपुर रोड पर खनन सामग्री से भरे ओवरलोड भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों ने माइनिंग चेकपोस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण की मांग की है।खनन से भरा ओवरलोड ट्रोला खेत में पलटा, बड़ा हादसा टला












