रुड़की की लक्सर कोतवाली पुलिस ने लक्सर निवासी रवि पुत्र मुन्नालाल नाम के युवक से लाखों की लूट की घटना को अंजाम देने वाले खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी गुलशेर पुत्र कामिल,फरमान पुत्र वसीम और साहिल पुत्र नफीस नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने लूटी गई 185000 रूपये की नगदी,घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और एक काले रंग का बैग भी बरामद कर लिया है। हालांकि सलमान नाम का एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
बता दे की 1 फरवरी को रवि ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था की चार लोगों के द्वारा लक्सर के पास उसके साथ मारपीट करते हुए लाखों की नगदी से भरा बैग लूट लिया गया है। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने गुलशेर,फरमान और साहिल नाम के तीन लुटेरों को लक्सर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने 185000 की नगदी, एक काले रंग का बैग और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है। हालांकि सलमान नाम का एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
पुलिस की पूछताछ में लूट की घटना के मास्टरमाइंड आरोपी गुलशेर ने बताया कि वह पिछले 6-7 साल से लक्सर में एक लाला की परचून की दुकान पर काम करता था और आसपास के दुकानदारों को लाला का परचून का सामान सप्लाई किया करता था। लेकिन लाला जी से अनबन होने के बाद उसने काम छोड़ दिया था। गुलशेर ने बताया कि उसको जानकारी थी की सप्लाई के समान की रकम का कलेक्शन रवि नाम का एक युवक करता है। जो रविवार को मोटी रकम इकट्ठा करके लाला को देता है। जिसके बाद घटना के मास्टरमाइंड गुलशेर ने अपने गांव के फरमान, सलमान और साहिल के साथ मिलकर रवि को लूटने का प्लान बनाया। जिसके बाद चारों ने मारपीट कर रवि से लाखों रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बातचीत में बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस चौथे आरोपी सलमान की तलाश कर रही है।












