रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के घोसीपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर आज दो पक्षों के बीच विवाद हो गया कुछ ही देर में इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया है जिसके चलते एक पक्ष के हाकम और दिलशाद नाम के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया इसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है दो पक्षों के बीच चली आ रही पुरानी चुनावी रंजिश आज फिर भड़क उठी। कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और धारदार हथियारों से हमला शुरू हो गया। इस खूनी संघर्ष में एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े, जिनमें से एक की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस ने आज शुक्रवार को करीब 3:00 बजे बातचीत में बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है












