रुड़की कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र निवासी एक महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म करने वाले जौरासी गांव निवासी मेहरबान पुत्र मकसूद और अब्दुल रहमान पुत्र जमील नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि सामूहिक दुष्कर्म करने का तीसरा आरोपी दानिश पुत्र सुक्का अभी भी फरार चल रहा है। आरोपियों के द्वारा दुष्कर्म के दौरान महिला की अश्लील वीडियो भी बनाई गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।
बता दे की एक महिला ने सात फरवरी को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका पति किसी काम से दूसरे शहर गया हुआ है। इस दौरान उसका एक दोस्त मेहरबान उसके घर पर आया था। जिसने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी थी। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया था। जिसके बाद नशे की हालत में मेहरबान ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और अपने दोस्त दानिश और अब्दुल रहमान को बुलाकर उनसे भी दुष्कर्म कराया गया है। इतना ही नहीं आरोपियों के द्वारा पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बनाई गई है। आरोप है की वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का डर दिखाकर आरोपी के द्वारा उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया है। जिसके बाद आरोपी मेहरबान ने उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। महिला को जब वीडियो वायरल की जानकारी मिली तो पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने मेहरबान और अब्दुल रहमान नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि तीसरा आरोपी दानिश अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस ने आज रविवार को फोन पर हुई बातचीत में बताया कि पुलिस अब दानिश की तलाश कर रही है।












