NMOPS गढ़वाल मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज यमुना कॉलोनी के ऑफिसर्स क्लब देहरादून में प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । आज की बैठक में विभिन्न जनपदों के अध्यक्ष मंत्री ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा बैठक को संबोधित किया गया । बैठक में प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गई । प्रांतीय महामंत्री इंजीनियर मुकेश रतूड़ी जी एवं कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा प्रांतीय एवं गढ़वाल मण्डल के अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा एवं मंत्री देवेंद्र फर्स्वाण उपाध्यक्ष वीर सिंह पवार जी के नेतृत्व में सभी ने एकमत से निर्णय किया कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा जिससे कि 2027 के चुनाव में OPS मुख्य मुद्दा उत्तराखंड में बन सके । बैठक में हरिद्वार से जिला अध्यक्ष सुखदेव सैनी, जिला महामंत्री दीपक चौहान, जिला प्रभारी सदाशिव भास्कर, महिलाविंग अध्यक्ष रंजीत कौर, संगठन मंत्री मंजू कक्कड़, जनपद प्रचार मंत्री कुलदीप सैनी, जनपद कोषाध्यक्ष शिव कुमार पाल,ब्लॉक अध्यक्ष नारसन ज्योतिराम, ब्लॉक अध्यक्ष लक्सर कुलदीप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रुड़की सतेन्द्र कुमार , उमेश कुमार , भगवानपुर से राज्य प्राथमिक के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चमोली एवं साथियों के साथ साथ गढ़वाल मंडल के सातों जनपदों से जनपद अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा प्रतिभा किया गया ।












