रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव से एक युवक के द्वारा रील बनाने के चक्कर में खुलेआम बंदूक से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। माधोपुर गांव में एक गली में खड़े होकर खुलेआम एक युवक फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
बता दे की रील बनाने के चक्कर में युवक आजकल कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो रहे है। रील बनाने के चक्कर में बहुत से लोग अपनी जान भी गवा चुके है। लेकिन रील बनाने का जुनून आजकल के युवाओं से नहीं छूट पा रहा है। ऐसा ही एक मामला माधोपुर गांव से सामने आया है। यहां पर एक युवक बंदूक से खुलेआम गली में खड़े होकर फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि उसका साथ ही उसकी इस हरकत का वीडियो बना रहा है। सोशल मीडिया पर लाइक पाने के चक्कर में ऐसे युवक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। फायरिंग करने का यह वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज मंगलवार को बातचीत में बताया कि वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।












