रुड़की कोतवाली क्षेत्र के इमली रोड मोहल्ले में मंगलवार की देर रात बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद मुस्लिम समाज के दो पक्ष आमने-सामने आ गए है। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ा की दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर जमकर पथराव किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर किसी तरह मामला शांत कराया है। इसके साथ ही इस मामले में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच हो रहे पथराव का भीड़ में खड़े कुछ लोगों के द्वारा वीडियो बनाए गए है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए है।
बता दे की इमली रोड मोहल्ले में मंगलवार की देर रात दो बच्चों के बीच आपस में विवाद हो गया। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा की मुस्लिम समाज के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जिन्होंने एक दूसरे पर जमकर पत्थर किया गया है। इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लाठियां फटकार कर मामला शांत कर दिया है। इसके साथ ही इमली रोड पर खुली दुकानों को भी बंद कर दिया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
दो पक्षों के बीच हो रहे इस पथराव का भीड़ में खड़े कुछ लोगों के द्वारा वीडियो बनाए गए है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए है। वीडियो में कुछ लोग पथराव करते हुए साफ नजर आ रहे है। इसके साथ ही कुछ वीडियो में कुछ लोगों के पास लाठी डंडे साफ दिखाई दे रहे है। सीओ रुड़की नताशा सिंह ने आज बुधवार को बातचीत में बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।












