रुड़की कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र निवासी एक महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन गैंगरेप करने वाले जौरासी गांव निवासी दानिश पुत्र भारु नाम के आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले जौरासी गाँव निवासी मेहरबान पुत्र मकसूद और अब्दुल रहमान पुत्र जमील को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बता दे की क्षेत्र निवासी एक महिला ने 7 फरवरी को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मेहरबान के द्वारा कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया है। इसके साथ ही अपने दोस्त दानिश और अब्दुल रहमान को बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया है। इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि आरोपियों के द्वारा गैंगरेप की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल भी की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने मेहरबान और अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन दानिश तभी से फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा दानिश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा आज फोन पर हुई बातचीत में बताया गया की आरोपी दानिश को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।












