ऋषिकुल मैदान में भाजपा का होली मिलन समारोह धूमधाम से हुआ, जहां सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहरी विधायक मदन कौशिक और मेयर किरण जैसल ने भी फूलों की होली खेली। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं और लोगों में होली मिलन को लेकर उत्साह देखने को मिला।
हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फूलों की होली खेली, ढोल-नगाड़े बजाए और कार्यकर्ताओं संग फोटो भी खिंचवाईं। कार्यक्रम में विधायक मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल के साथ कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में मौजूद लोगों में होली को लेकर जोश भी हाई दिखा।













