oplus_144703490
रुड़की में गंगनहर किनारे स्थित गन्ना राज्य मंत्री उत्तराखंड श्यामवीर सैनी के आवास पर आज रविवार को करीब 1:00 बजे इकबालपुर शुगर मिल के कर्मचारियों के द्वारा पहुंचकर एक ज्ञापन दिया गया है। इस ज्ञापन में जिला गन्ना अधिकारी कपिल मोहन पर कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि जिलाधिकारी के द्वारा इकबालपुर शुगर मिल का शिरा बेचकर सभी कर्मचारियों को एक-एक महीने का वेतन देने का आदेश दिया गया था। कर्मचारियों का आरोप है की जिला गन्ना अधिकारी कपिल मोहन के द्वारा भेदभाव करते हुए कुछ कर्मचारियों को तीन-तीन महीने का वेतन दे दिया गया है। जबकि अन्य कर्मचारियों को एक महीने का भी वेतन नहीं दिया गया है।
बता दे कि पिछले करीब 2 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण इकबालपुर शुगर मिल के कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे है और वेतन की मांग कर रहे है। कर्मचारियों का आरोप है कि जिलाधिकारी के द्वारा शुगर मिल का शिरा बेचकर सभी कर्मचारियों को एक-एक महीने का वेतन देने का आदेश दिया गया था। कर्मचारियों का आरोप है कि जिला गन्ना अधिकारी के द्वारा जिला अधिकारी के आदेश का पालन नहीं किया गया है। इसके साथ ही कुछ कर्मचारियों को तीन-तीन महीने का वेतन दे दिया गया है। जबकि अन्य कर्मचारियों को एक महीने का वेतन भी नहीं मिल पाया है। इसी को लेकर आज इकबालपुर शुगर मिल के कर्मचारियों के द्वारा गन्ना राज्य मंत्री उत्तराखंड श्यामवीर सैनी को एक ज्ञापन दिया गया है और जिला गन्ना अधिकारी पर भेदभाव का आरोप लगाया गया है। कर्मचारियों के द्वारा गन्ना राज्य मंत्री से न्याय के साथ वेतन दिलाने की मांग की गई है। इस मौके पर बड़ी संख्या में इकबालपुर शुगर मिल के कर्मचारी मौजूद रहे है।













