रुड़की में जादूगर रोड पर स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह के आवास पर आज शनिवार को पुलिस ने चौधरी राजेंद्र सिंह और अन्य कांग्रेसी नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है यह सभी हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में उन्हें काले झंडे दिखाने जा रहे थे सूचना मिलते ही पुलिस चौधरी राजेंद्र सिंह के आवास पर पहुंची जहां पर सभी लोग इकट्ठा हो रहे थे जहां पर पुलिस के द्वारा सभी को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है महानगर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने बातचीत में बताया कि उत्तराखंड की सरकार हर मोर्चे पर सफल हो गई है प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है इसके साथ ही चौधरी राजेंद्र सिंह के द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच ठंडे पड़े होने का भी आरोप लगाया ऐसे ही मांगों को लेकर आज उनके द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम रखा गया था लेकिन पुलिस ने पहले ही उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे हैं













