रुड़की की पिरान कलियर थाना क्षेत्र के इमली खेड़ा गांव में मुराद अंसारी नाम के एक युवक के द्वारा एक नाबालिग किशोरी को ब्लैकमेल कर परेशान करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मुराद अंसारी के द्वारा अपने दो साथियों के साथ मिलकर इमली खेड़ा गांव में तमंचा लहराया गया था। इसके साथ ही फायरिंग भी की गई थी। आरोपियों के द्वारा तमंचा लहराने की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने पथरी थाना क्षेत्र के नसीरपुर कला गांव निवासी मुराद अंसारी पुत्र मुर्सलीन भोवापुर चमरावल गांव निवासी दीपू पुत्र पॉपीन और बादशाहपुर गांव निवासी सुधांशु पुत्र अजब सिंह नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे की इमली खेड़ा गांव में शनिवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों के द्वारा तमंचा लहराते हुए फायरिंग की गई थी। तमंचा लहराने की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी कैमरे की वीडियो में दिखाई दे रहा था कि आरोपी बाइक पर सवार होकर तमंचा लहराते हुए जा रहे है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। जिसके बाद एक व्यक्ति के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर बताया गया की मुराद अंसारी नाम के एक युवक के द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को ब्लैकमेल कर परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं मुराद अंसारी के द्वारा अपने दो साथियों के साथ मिलकर गांव में फायरिंग भी की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने मुराद अंसारी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने एक अवैध देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक कारतूस का खोखा भी बरामद कर लिया है। पुलिस के द्वारा आज सोमवार को फोन पर हुई बातचीत में बताया की नाबालिग किशोरी को ब्लैकमेल कर परेशान करने और फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।













