रुड़की के भौरी गांव में शिकार की तलाश में आया एक खतरनाक गुलदार खुद ही शिकार होकर गांव के करीब 15 फ़ीट गहरे कुएं में गिर गया है। ग्रामीणों ने गुलदार की आवाज सुनकर जब गुलदार को कुएं में देखा तो आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद गुलदार को देखने के लिए सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम देर रात गांव में पहुंची और पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन गुलदार काफी आक्रामक दिखाई दे रहा था। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलते हुए जाल लगाकर गुलदार को पकड़ लिया है। ग्रामीणों के द्वारा गुलदार का बनाया हुआ वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की बुधवार की रात एक गुलदार भौरी गांव में शिकार की तलाश में आया था। लेकिन शिकार की तलाश करते हुए गुलदार गहरे कुएं में गिरकर खुद ही शिकार हो गया है। गुलदार की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने गहरे कुएं में गुलदार को देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा गुलदार की वीडियो बनाई गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी देर रात गांव पहुंच गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गुलदार को पकड़ लिया है। जिसके बाद गुलदार को चिड़ियापुर रेंज भेज दिया गया है। ग्रामीणों के द्वारा बनाई गई वीडियो में कुएं में गिरा गुलदार काफी आक्रामक दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही वीडियो में वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ कर ले जाते हुए दिखाई दे रही है। गुलदार के पकड़े जाने के बाद ही ग्रामीणों के द्वारा राहत की सांस ली गई है।













