रुड़की के भगवानपुर में देहरादून रोड पर स्थित क्वांटम विश्वविद्यालय में आज शुक्रवार को करीब 1:00 बजे वार्षिक उत्सव धरोहर बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित और विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा शामिल हुए है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए है।
बता दे की देहरादून रोड पर स्थित क्वांटम विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव धरोहर का आयोजन किया जा रहा है। आज कार्यक्रम के दूसरे दिन वार्षिक उत्सव धरोहर 2026 धूमधाम से मनाया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए कुछ जरूरी टिप्स दिए गए है। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्वांटम विश्वविद्यालय के विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि खेल, तकनीक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है। जो क्षेत्र और राज्य के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर क्वांटम विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे है













