रुड़की के रामनगर में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में आज रविवार को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन जनपद हरिद्वार के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में 16 अप्रैल को हरिद्वार में हजारों कर्मचारियों के द्वारा निकाले जाने वाली आक्रोश बाइक रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई है। इस बैठक में कर्मचारियों के द्वारा नारा दिया गया है कि उत्तराखंड में जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा वही 2027 विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में राज करेगा।
बता दे की पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन जनपद हरिद्वार के बैनर तले सरकारी कर्मचारियों के द्वारा लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है। संगठन के द्वारा समय-समय पर अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन और आंदोलन किया जाता रहा है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अब संगठन के द्वारा हरिद्वार में 16 अप्रैल को बहुत बड़ी आक्रोश बाइक रैली निकाली जा रही है। इस आक्रोश बाइक रैली की शुरुआत ज्वालापुर के पास जटवाड़ा पुल से की जाएगी। जिसके बाद जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया जाएगा। आज की बैठक में बताया गया कि सरकारी विभागों के 56 विभागों के कर्मचारी हजारों की संख्या में इस आक्रोश बाइक रैली में शामिल होंगे। आज की इस बैठक में जनपद प्रभारी सदाशिव भास्कर,जनपद अध्यक्ष सुखदेव सैनी और जनपद मंत्री दीपक चौहान के साथ बड़ी संख्या में अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे है













