रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में देहरादून रोड पर स्थित बीएसएम कॉलेज के पास रविवार की रात स्पेयर पार्ट्स के एक दुकान में अचानक ही आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आग अपना विकराल रूप धारण कर चुकी थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने घंटों की कड़ी मेहनत से आग पर काबू पा लिया है। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था।
बता दे की बीएसएम कॉलेज के पास स्पेयर पार्ट्स की एक दुकान में अचानक ही आग लग गई। आग को देखकर आसपास के लोगों की मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद आग को बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। आग की भयंकर लपटे देखकर आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है। लेकिन तब तक दुकान में रखा इंजन ऑयल और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। फायर ब्रिगेड के बाद के द्वारा आग पर काबू पाने के बाद आसपास के लोगों के द्वारा राहत की सांस ली गई है।













