रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाडली गुर्जर गांव में शनिवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों के द्वारा एक घर पर जमकर फायरिंग की गई है। फायरिंग करने वाले बदमाश दो बाइक पर सवार होकर आए थे। जिन्होंने एक घर पर जमकर फायरिंग की है। बाइक सवार यह बदमाश पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। सीसीटीवी कैमरे का एक वीडियो आज सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है। सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार बदमाश साफ दिखाई दे रहे है और फायरिंग की आवाज भी आ रही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दे की पाड़ली गुर्जर गांव निवासी एक युवक का कुछ दिन पहले रेलवे स्टेशन के पास कुछ युवकों से विवाद हो गया था। जिसके बाद 19 अप्रैल की रात करीब 2:00 बजे बाइक सवार बदमाशों के द्वारा पाड़ली गुर्जर गांव में एक घर पर जमकर फायरिंग की गई है। जिसके बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गए है। दो बाइक पर सवार होकर आये यह बदमाश पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बाइक सवार बदमाश गांव की गलियों में इधर से उधर जाते हुए दिखाई दे रहे है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे की वीडियो में फायरिंग की आवाज भी साफ सुनाई दे रही है। घटना के बाद घर के स्वामी के द्वारा पुलिस को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा मौके से कारतूस के खाली खोखे भी बरामद कर लिए गए है। जिसके बाद घर के स्वामी के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज मंगलवार को बातचीत में बताया कि फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।













