रुड़की की पिरान कलियर विधानसभा का अध्यक्ष अमित शाह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष के द्वारा नियुक्त कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए हलवाहेड़ी गांव निवासी खुर्शीद को पिरान कलियर विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि खुर्शीद के विधानसभा पिरान कलियर का अध्यक्ष बनने पर संगठन को काफी ताकत मिलेगी।
बता दे की भाजपा की अमित शाह यूथ ब्रिगेड के द्वारा लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा है। उत्तराखंड में कुछ महीनो बाद ही विधानसभा चुनाव होने है। जिसके चलते यहां भी संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी के चलते हलवाहेडी गांव निवासी खुर्शीद को विधानसभा पिरान कलियर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसके बाद विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती देने का खुर्शीद कार्य करेंगे। खुर्शीद ने आज बातचीत में बताया कि वह पिरान कलियर विधानसभा से भाजपा को दिन रात मेहनत कर जिताने का कार्य करेंगे। खुर्शीद की नियुक्ति के बाद से ही क्षेत्र और उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।






