रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के चलते पिरान कलियर क्षेत्र में घूम रहे छह ढोंगी साधुओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा अब इन ढोंगी साधुओं के खिलाफ आगे की कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है।बता दे की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा जनता की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले ढोंगी साधुओं के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमी चलाने का आदेश दिया गया है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन तुरंत ही हरकत में आ गया और ढोंगी साधुओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी के चलते पिरान कलियर पुलिस के द्वारा भी क्षेत्र में ढोंगी साधुओं के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसके चलते पुलिस के द्वारा बिहार के भागलपुर निवासी रफीक अंसारी पुत्र अहमद अंसारी, उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी महबूब पुत्र अब्दुल हनीफ, उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी मोहम्मद अहमद पुत्र रहु, राजगढ़ निवासी रसीद पुत्र बपाती, पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद इस्लाम और बिहार निवासी मोहम्मद जैनुद्दीन पुत्र शेख अब्बास नाम के छह ढोंगी साधुओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी ढोंगी साधुओं के खिलाफ अब आगे की कार्यवाही की जा रही है।