रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंगलौर से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर समीर नाम का एक व्यक्ति जैबा खान नाम की अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर मौके से फरार हो गया है। जैबा खान का शव दो दिन से घर में सड़ रहा था। जैबाखान की बहन तरन्नुम उसे फोन कर रही थी। लेकिन जैबा खान फोन नहीं उठा रही थी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी तरन्नुम सोमवार की रात मंगलौर पहुंची। जिसके बाद तरन्नुम को बहन जैबा खान की हत्या की जानकारी मिली है।
बता दे की उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी तरन्नुम सोमवार की रात मंगलौर पहुंची थी। तरन्नुम का आरोप है कि उसकी बहन जैबा खान दो दिन से उसका फोन नहीं उठा रही है। जिसके बाद वह मंगलौर पहुंची है। जिसके बाद बहन के घर से बदबू आ रही थी। जिसके बाद तरन्नुम ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मकान की छत के रास्ते घर में पहुंची। जहां आंगन में जैबा खान का शव पड़ा हुआ मिला है। जो 2 दिन से सड़ रहा था। तरन्नुम ने बताया कि उसकी बहन का जनवरी 2025 में मुजफ्फरनगर के खालपार निवासी समीर के साथ प्रेम विवाह हुआ था। जिसके बाद समीर के द्वारा मंगलौर में अपना घर बना लिया गया था। प्रेम विवाह के बाद से ही दोनों मंगलौर में रह रहे थे। तरन्नुम का आरोप है कि समीर उसकी बहन जैबा खान के साथ अक्सर मारपीट किया करता था और उसी ने जैबा खान की गला दबाकर हत्या कर दी है। जिसके बाद समीर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने समीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जहाँ पर आज मंगलवार को जैबा खान के परिजन भी पहुँच गए है।