रुड़की की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खीताब गांव में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों के द्वारा गौरव कुमार नाम के एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग की गई है। इस फायरिंग के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। फायरिंग के बाद आरोपी बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए है। फायरिंग की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो आज सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दे की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खीताब गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। इसी के चलते बाइक सवार बदमाशों के द्वारा गौरव कुमार नाम के व्यक्ति के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। फायरिंग करने के बाद आरोपी बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए है। फायरिंग के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। फायरिंग करने की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बाइक सवार बदमाश फायरिंग करते हुए नजर आ रहे है। इतना ही नहीं गौरव कुमार के घर पर गोली लगने के निशान भी साफ दिखाई दे रहे है। जिसके बाद पीड़ित गौरव कुमार के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बातचीत में बताया कि दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। हालांकि फायरिंग की घटना पहली बार सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बार इस मामले में कड़ी कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है।













