रूड़की की भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव के पास स्थित चुन्नीलाल नाम के व्यक्ति की कंपनी श्री श्यामकुंज ग्रुप हाउसिंग के द्वारा अवैध तरीके से बनाई जा रही कॉलोनी पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के द्वारा कार्यवाही की गई है। जिसके चलते अवैध रूप से बनाई जा रही इस कॉलोनी को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया गया है।
बता दे की रायपुर के पास चुन्नीलाल नाम के व्यक्ति की कंपनी श्यामकुंज ग्रुप हाउसिंग के द्वारा करीब 30 बीघा भूमि पर अवैध तरीके से कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। जिसकी शिकायत हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को मिली थी। जिसके बाद हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद बुलडोजर लगाकर इस अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया गया है। इसके साथ ही कॉलोनी के निर्माण करने वालों को बिना मानचित्र के निर्माण नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है। इस मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा है।













