रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में स्थित कोर्ट के पास एक बाइक चोरी कर रहे एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया है। जिसके बाद लोगों के द्वारा चोर की जमकर धुनाई की गई है। बाइक चोर की धुनाई का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें कुछ लोग बाइक चोर की धुनाई करते हुए नजर आ रहे है।
बता दे की शनिवार को रामनगर कोर्ट के पास एक चोर के द्वारा सड़क किनारे खड़ी एक बाइक चोरी की जा रही थी। तभी आसपास के लोगों के द्वारा चोर को बाइक चोरी करते समय रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। जिसके बाद चोर की जमकर पिटाई की गई है। तभी पास खड़े किसी व्यक्ति के द्वारा चोर की हो रही पिटाई का एक वीडियो बना लिया गया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ लोग चोर की पिटाई करते हुए नजर आ रहे है। जिसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बातचीत में बताया की फिलहाल बाइक चोर से पूछताछ की जा रही है।













