रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंगलौर के ब्रह्मनान लाल बाड़ा मोहल्ला निवासी फैजान अंसारी के द्वारा आज सोमवार को करीब 2:00 बजे रुड़की तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देकर अपने परिवार की पारिवारिक संपत्ति में अपनी चार सगी बहनों का हिस्सा दिलाने की मांग की गई है। फैजान अंसारी का आरोप है कि उनका भाई वसीम लगातार दबंगई दिखाते हुए उनके साथ गाली गलौज और मारपीट करता है। फैजान अंसारी का आरोप है कि त्यौहार पर जब भी उनकी बहने घर आती है। तो वसीम के द्वारा बहनों के साथ भी बदतमीजी और गाली गलौज की जाती है। जिस कारण अब परेशान होकर बहने पारिवारिक संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रही है।
बता दे की आज फैजान अंसारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को एक प्रार्थना पत्र देने के लिए तहसील में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने अपने भाई वसीम और उसकी पत्नी पर लगातार गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। फैजान अंसारी का आरोप है कि उनका भाई वसीम अपनी पत्नी के साथ मिलकर गुंडागर्दी करते हुए लगातार उनके और उनके भाई शादाब के साथ गाली गलौज और मारपीट करता रहता है। फैजान अंसारी का आरोप है की वसीम के द्वारा बहनों के साथ भी गाली गलौज और अभद्रता की जाती है। ईद के त्यौहार पर भी बहने घर आई थी। जहां पर भाई वसीम और उसकी पत्नी के द्वारा बहनों के साथ गाली गलौज और अभद्रता की गई है। फैजान अंसारी का आरोप है कि उनकी बहनें अब पारिवारिक संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रही है। फैजान अंसारी का कहना है कि वह और उनका भाई शादाब बहनों का हिस्सा देने पर सहमत हो गए है। लेकिन वसीम के द्वारा लगातार गुंडागर्दी की जा रही है। जिसके चलते उन्होंने आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देकर बहनों को संपत्ति में उनका हिस्सा दिलाने की मांग की है। फैजान अंसारी की बहनों ने भी बातचीत में बताया कि संपत्ति में वह अपना हिस्सा लेकर रहेंगी।













