रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सलेमपुर राजपूताना के पास स्थित एक मंदिर के पास बनी अवैध मजार पर आज बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया गया है। इस अवैध मजार पर कुछ दिन पहले प्रशासन के द्वारा नोटिस चस्पा किया गया था। लेकिन कोई व्यक्ति सामने नहीं आया। भूमि के स्वामी नीटू शर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आज बुलडोजर चलवाकर अवैध मजार को ध्वस्त करा दिया है।
बता दे की कुछ साल पहले एक मंदिर के पास अवैध तरीके से एक मजार का निर्माण किया गया था। लंबे समय से इस मजार का उपयोग भी नहीं किया जा रहा था। जबकि स्थानीय लोगों के द्वारा मजार को हटाने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद कुछ दिन पहले प्रशासन के द्वारा अवैध मजार पर नोटिस चस्पा किया गया था। जिसके बाद आज बुधवार को भूमि के स्वामी नीटू शर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बुलडोजर चलवाकर अवैध मजार को ध्वस्त करा दिया है। इस दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा जय श्री राम के नारे भी लगाए गए है। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे है। जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र शेट ने आज फोन पर हुई बातचीत में बताया की मजार को भूमि के स्वामी के द्वारा स्थानीय लोगो के साथ मिलकर धवस्त करा दिया गया है।












