चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रोशनाबाद आरटीओ कार्यालय में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने ग्रीन कार्ड व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस बार नारसन, रोशनाबाद और ऋषिकेश में पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं और यात्रा 19 अप्रैल से विधिवत शुरू होगी।चारधाम यात्रा के लिए छोटे वाहनों का शुल्क 450 रुपये और बड़े वाहनों का 650 रुपये तय किया गया है। पिछले वर्ष करीब 7500 से अधिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए गए थे।
मंत्री प्रदीप बत्रा ने बताया कि यात्रा पर आने वाले सभी वाहनों का ग्रीन कार्ड बनाया जा रहा है ताकि यात्रियों को रास्ते में बार-बार चेकिंग से नहीं गुजरना पड़े। बॉर्डर पर ही वाहन के टायर, इंश्योरेंस, परमिट समेत सभी दस्तावेजों की जांच कर ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा, जिससे पूरी यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी













