चलती गाड़ी में मारपीट का वायरल वीडियो, हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्यवाही।
बीते दिन गौ रक्षक पवन भगवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह चलती गाड़ी में एक युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद हरिद्वार पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस ने पवन भगवा और उसके अन्य साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।













