रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने लंढौरा के पास से चंडीगढ़ से ट्रक में अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी रवि रंजन कुमार राय पुत्र लखींद्र राय नाम के एक ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही ट्रक से हरियाणा मार्का की 300 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर ली है। यह शराब बिहार में अलग अलग क्षेत्र में सप्लाई होनी थी।
बता दे की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने विशेष इनपुट के आधार पर एसओजी की टीम के साथ मिलकर लंढौरा के पास एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चालक से पुलिस ने पूछताछ की तो ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक के जरिए वह केमिकल लेकर जा रहा है। बताया गया कि उसके पास केमिकल का बिल भी मौजूद है। पुलिस ने ट्रक की जांच की जिसके बाद पुलिस ने ट्रक से हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब की 300 पेटी बरामद कर ली है। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर ट्रक चालक रवि रंजन कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में रवि रंजन कुमार राय ने पुलिस को बताया की यह शराब बिहार जा रही थी। जो बिहार के अलग आग क्षेत्र में सप्लाई होनी थी। पुलिस के द्वारा रवि रंजन कुमार राय के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के द्वारा आज गुरुवार को करीब चार बजे बातचीत में बताया गया की अंग्रेजी शराब को बिहार लेकर जा रहे एक ट्रक चालाक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अंग्रेजी शराब की 300 पेटी बरमद की गई है।













