रुड़की में नगर निगम के भवन के सामने आज छठ पूजा के दौरान बिहार के गोपालगंज निवासी धनु सिंह नाम का एक श्रद्धालु अचानक ही गंगनहर में डूबने लगा। धनु सिंह को डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद मौके पर तैनात PAC के तैराक दल की टीम के द्वारा कड़ी मेहनत से धनु सिंह को बचाया गया है। जिसके बाद बोट के जरिए धनु सिंह को गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया है।
बता दे कि रुड़की में गंगनहर किनारे छठ पूजा करने के लिए आज सुबह करीब छह बजे सैकड़ो परिवार पहुंचे थे। जिनमे बिहार के गोपालगंज निवासी धनु सिंह नाम के श्रद्धालु का परिवार भी शामिल था। छठ पूजा के बाद धनु सिंह गंगनहर में नहाने लगा। जिसके बाद धनु सिंह के द्वारा जोश में गंगनहर पार करने का प्रयास किया जा रहा था। गंगनहर के बीच में पहुंचने के बाद धनु सिंह अपना संतुलन खो बैठा। जिसके बाद धनु सिंह गंगनहर में डूबने लगा। धनु सिंह को डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद छठ पूजा के दौरान मौके पर तैनात की गई PAC की तैराक दल की टीम धनु सिंह के पास पहुंची और धनु सिंह को डूबने से बचा लिया गया। जिसके बाद धनु सिंह को अपनी बोट में बैठाकर गंगनहर से बाहर निकाला गया है। जिसके बाद धनु सिंह के परिवार और अन्य श्रद्धालुओं के द्वारा PAC के तैराक दल को धन्यवाद दिया गया है।
इस दौरान गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर भी PAC के तैराक दल की टीम के साथ मौजूद रहे है।








