रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सुभाष नगर के पास कुछ दबंग युवकों के द्वारा दो युवकों को रोककर उनके साथ डंडे और बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की गई है। इस मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस मारपीट का दबंग युवकों के द्वारा खुद ही एक वीडियो भी बनाया गया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है।
बता दे की 29 मार्च की रात कुछ दबंग युवकों के द्वारा बाइक सवार दो युवकों को रोक लिया गया। जिसके बाद दबंग युवकों के द्वारा दोनों युवकों के साथ डंडे और बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की गई है। इस मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। इतना ही नहीं दबंग युवकों के द्वारा खुद ही इस मारपीट का एक वीडियो भी बनाया गया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में कुछ दबंग युवक पहले तो दोनों युवकों के साथ गाली गलौज करते हुए बेल्ट से बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे है। जिसके बाद दोनों युवकों के साथ वीडियो में डंडे से मारपीट होती दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं दबंग युवकों के द्वारा दोनों युवकों की लात और घूंसो से भी जमकर पिटाई की गई है। जिसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए है। जिसके बाद पीड़ित पक्ष के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवकों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बुधवार को बातचीत में बताया कि बेरहमी से मारपीट का मामला गंभीर है। पुलिस इस मामले में कड़ी कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है













