रुड़की कोतवाली क्षेत्र के सती मोहल्ले में मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष के दबंगो के द्वारा आतिफ नाम के एक युवक के घर पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया है। अच्छी बात यह रही कि आतिफ और उसके परिवार का कोई सदस्य घर के बाहर नहीं आया है। जिसके चलते दबंगो के द्वारा लाठी डंडों से आतिफ के घर के दरवाजे, खिड़कियां, घर के बाहर खड़ी स्कूटी,लाइट और बिजली का मीटर तोड़ दिया गया है। इस घटना का एक पड़ोसी ने अपनी छत्त से एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की सती मोहल्ले में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसका फैसला एक पक्ष के आतिफ नाम के युवक के द्वारा कराने का प्रयास किया जा रहा था। आतिफ की किसी बात से नाराज होकर सोमवार की देर रात बड़ी संख्या में दबंगों ने लाठी डंडे लेकर आतिफ के घर पर हमला कर दिया है। हालांकि आतिफ और उसके परिवार का कोई सदस्य घर के बाहर नहीं आया है। जिसके बाद दबंगो के द्वारा गाली गलौच करते हुए आतिफ के घर के दरवाजे,खिड़कियां,लाइट, बिजली का मीटर और घर के बाहर खड़ी स्कूटी में तोड़फोड़ की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए है। आतिफ के घर पर किए गए इस हमले का एक पड़ोसी के द्वारा अपनी छत से एक वीडियो बनाया गया है जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ दबंग लोग गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से एक घर के दरवाजे और खिड़कियों में तोड़फोड़ कर रहे है। जिसके बाद दबंग लोग जान से मारने की धमकी देकर भागते हुए नजर आ रहे है। दबंगो के मौके से भागने की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सीसीटीवी वीडियो में कुछ दबंग लोग लाठी डंडे लेकर एक गली से भागते हुए नजर आ रहे है। पीड़ित पक्ष के द्वारा आज पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है। पुलिस फिलहाल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।













