रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पिरान कलियर में स्थित दरगाह पीर गैब के पास प्रसाद की दुकान में आरिश और शहादत नाम के दो चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि दोनों के द्वारा दुकान के गले से 5900 की नगदी,दरगाह में मन्नत के रूप में चढ़ाए जाने वाले चांदी के पत्ते, चादर और अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। जिसके बाद दोनों चोर स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए है। दरगाह के प्रसाद की दुकान में की गई चोरी की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की महमूदपुर निवासी अलीशान नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दरगाह पीर गैब साहब के पास उनकी प्रसाद की दुकान है। 8 फरवरी को उनके परिवार में शादी होने के कारण वह घर पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर महमूदपुर निवासी आरिश और शहादत नाम के दो चोरों ने उनकी दुकान के गले से 5900 की नगदी,मन्नत के रूप में चढ़ाए जाने वाले चांदी के पत्ते,चादर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया है। बताया गया कि चोरी की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग एक दुकान के पास खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे है। तभी स्कूटी पर सवार होकर एक युवक आता है। जो दुकान के बाहर स्कूटी पर ही बैठा रहता है। तभी एक युवक दुकान में चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है और दुकान से सामान चोरी कर स्कूटी पर रखता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद फिर से यही युवक दुकान के बाहर खड़े होकर अन्य सामान भी दुकान से चोरी चोरी कर स्कूटी पर रखता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद दुकान में घुसकर चोरी करने वाला चोर स्कूटी सवार युवक के पीछे बैठकर मौके से फरार होने में कामयाब हो जाता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरिश और शहादत नाम के दोनों चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज मंगलवार को बातचीत में बताया कि दो चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब दोनों चोरों की तलाश की जा रही है












