रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंगलौर में आज रविवार को करीब 1:00 बजे शिया समुदाय के सैकड़ो लोग सड़कों पर उतर आए है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनेई की मौत के बाद शिया समुदाय के लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। जिसके चलते आज शिया समुदाय के सैकड़ो लोगों के द्वारा सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया गया है।
बता दे कि बीते रोज अमेरिका और इस्राइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामनेई और उनके परिवार के कुछ लोगों की मौत हो गई थी। जिसके चलते देश भर के शिया समुदाय में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसी के चलते आज मंगलौर में भी शिया समुदाय के सैकड़ो लोगों के द्वारा सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही शिया समुदाय के लोगों के द्वारा इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई है। शिया समुदाय के लोगों का कहना है कि अमेरिका ने गुंडागर्दी करते हुए ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को जल्द ही इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में शिया समुदाय के लोग मौजूद रहे है।













