रुड़की की लक्सर तहसील के खानपुर थाना क्षेत्र के गिद्दावाली गांव में रात करीब 2:00 बजे खुसर पाल सिंह नाम के व्यक्ति के घर में अचानक ही एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। घर में हलचल की आवाज सुनकर परिवार जाग गया। जिसके बाद विशालकाय मगरमच्छ को देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद वन विभाग की टीम के द्वारा करीब 2 घंटे की मेहनत के बाद जाल बिछाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। जिसके बाद आज सुबह विशालकाय मगरमच्छ को सुरक्षित दूर गंगा में छोड़ दिया गया है।
बता दे की गिद्दावाली गांव निवासी खुसर पाल सिंह शनिवार की रात भी रोजाना की तरह अपने परिवार के साथ अपने घर में सो गए थे। तभी घर में कुछ हलचल की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद परिवार के लोग जाग गए। जिन्होंने घर में एक विशालकाय मगरमच्छ देखा तो परिवार में हड़कंप मच गया। जिस कमरे में मगरमच्छ दिखाई दिया उस कमरे से सभी लोग बाहर निकल गए। जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल लगाया गया। वन विभाग की टीम और आसपास के लोगों की भीड़ देखकर मगरमच्छ गुस्से में दिखाई दे रहा है। जो लोगों को घूरता हुआ भी नजर आ रहा है। जिसके बाद घंटो की मेहनत से वन विभाग की टीम ने विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ लिया। जिसके बाद आज रविवार की सुबह करीब 6:00 मगरमच्छ को सुरक्षित दूर गंगा में छोड़ दिया गया है। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा राहत की सांस ली गई है। हांलाकि विशालकाय मगरमच्छ के घर में घुसने की इस घटना के बाद भी क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है