रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पश्चिमी अंबर तालाब मोहल्ले में एक कंपनी के मैनेजर दीपेंद्र कुमार को गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले पश्चिमी अंबर तालाब निवासी कृष्णा अग्रवाल पुत्र सुनील नाम के आरोपी को माधोपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है। दीपेंद्र कुमार को गोली मारने की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की 18 मार्च की रात एक कंपनी के मैनेजर दीपेंद्र कुमार काम खत्म कर वापस अपने घर लौट रहे थे। पश्चिमी अंबर तालाब मोहल्ले में कृष्णा अग्रवाल के द्वारा कारोबारी रंजिश के चलते पीछे से आकर दीपेंद्र कुमार को गोली मार दी गई थी। जिस कारण दीपेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद आरोपी कृष्णा अग्रवाल मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था। जिसके बाद घायल दीपेंद्र कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर दीपेंद्र कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। दीपेंद्र कुमार को गोली मारने की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दीपेंद्र कुमार पैदल वापस अपने घर जा रहे है। तभी पीछे से एक व्यक्ति तमंचा लेकर आता है और दीपेंद्र कुमार को पीछे से गोली मार देता है। दीपेंद्र कुमार गोली लगने के बाद पीछे मुड़कर देखते है। तभी आरोपी फिर से गोली मारने के लिए तमंचे को लोड करने का प्रयास करता हुआ दिखाई देता है। लेकिन आरोपी फिर से तमंचा लोड कर पाता उससे पहले ही दीपेंद्र कुमार आरोपी को पकड़ने को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ते है। लेकिन आरोपी कृष्णा अग्रवाल मौके से फरार होने में कामयाब हो जाता है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपी कृष्णा अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आज शुक्रवार को फोन पर हुई बातचीत में बताया कि कृष्णा अग्रवाल के पास से एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब कृष्णा अग्रवाल को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।













